Breaking News

आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में समापक भुगतान समारोह, अगस्त माह 2025 का आयोजन किया गया।

Share This News

आज धनबाद मंडल में अगस्त माह 2025 में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया। इस माह में कुल 25 सेवानिवृत्ति के मामले आए थे, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया है। विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडल प्रशासन सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं गई। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे l

संवाददाता- गौरव
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment