गाड़ी सं. 15933/34 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस का नवगछिया स्टेशन पर ठहराव

Share This News

हाजीपुर: 14.08.2025

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बरौनी-कटिहार रेलखंड पर स्थित नवगछिया स्टेशन गाड़ी सं. 15933/34 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस का प्रायौगिक तौर पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।

दिनांक 24.08.2025 से गाड़ी सं. 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस 01.53 बजे नवगछिया स्टेशन पहुंचेगी और 01.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी तरह दिनांक 27.08.2025 से गाड़ी सं. 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस 09.57 बजे नवगछिया स्टेशन पहुंचेगी और 09.59 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी ।

Leave a comment