आज दिनांक 14.08.2025 को पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के दिशा निर्देशन में रेलवे कॉलोनी, कोनहाराघाट, हाजीपुर स्थित Little Angels Kindergarten and Play School के प्रागंण में बच्चों द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । इस अवसर पर ‘परिधान प्रशिक्षण सिलाई केन्द्र‘ के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
अध्यक्षा महोदया द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताने के साथ-साथ उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के बारे में बताया गया ताकि हमारा देश सुदृढ़ हो सके ।
अध्यक्षा महोदया द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों हेतु स्वच्छ पीने के पानी के लिए आर.ओ. के साथ वाटर कूलर मशीन का भी उद्घाटन किया गया ताकि स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों को इसका दैनिक लाभ मिल सके ।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मिनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह तथा संगठन की अन्य सदस्याएं उपस्थित थीं ।
