आज दिनांक 30.06.2025 को महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह द्वारा राजेन्द्रनगर कोचिंग कम्पलेक्स का निरीक्षण किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक द्वारा कोचिंग कम्पलेक्स में कोचों के रख-रखाव पर जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान एलएचबी रैक के पावर कार के रख-रखाव पर विशेष चर्चा की गयी । एचएचबी रैक में पावर कार कोच एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है जिससे पूरे रैक को जरूरी पावर की सप्लाई होती है।
पावर कार कोच सही ढ़ग से कार्य कर रहा या नहीं इसके लिए इसका ‘निर्धारित डी-चेक‘ 06 वर्षों में एक बार किया जाता है। वर्तमान में पावर कार का डी-चेक हरनौत वर्क्सशॉप में किया जाता है जहां पहले से ही काफी कोचों के पीओएच/आईओएच कार्य का दबाव है।
उक्त कार्य को सुगमता से करने के उद्देश्य से राजेन्द्रनगर कोचिंग कम्पलेक्स में ही पावर कार के डी-चेक की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है । राजेन्द्रनगर कोचिंग कम्पलेक्स में यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से 03 से 04 दिनों में ही पावर कार का रख-रखाव अर्थात डी-चेक किया जा सकेगा जिसमें वर्तमान में काफी समय लग जाता था । इससे पावर कार कोच कोच की उपलब्धता बढ़ जाएगी ।
कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट
