राजगीर और किउल के मध्य चलायी जा रही 03266/03265 स्पेशल का मार्ग विस्तार01 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगी राजगीर और खगड़िया के मध्य

Share This News

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर नटेसर-तिलैया-नवादा-वारिसलीगंज के रास्ते गाड़ी सं. 14223/14224 वाराणसी-राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस के रेक द्वारा राजगीर और किउल के मध्य गाड़ी सं. 03266/03265 राजगीर-किउल-राजगीर स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है ।

अब दिनांक 01.07.2025 से 30.07.2025 तक सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को इस स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसे राजगीर और खगड़िया के मध्य चलाया जाएगा ।

गाड़ी सं. 03266 राजगीर-किउल-खगड़िया स्पेशल राजगीर से 06.10 बजे खुलकर 06.30 बजे नटेसर, 07.15 बजे तिलैया, 08.03 बजे नवादा, 08.28 बजे वारिसलीगंज, 09.00 बजे शेखपुरा रूकते हुए 10.10 बजे किउल पहुंचेगी तथा किउल से यह 10.15 बजे खुलकर 10.36 बजे अभयपुर, 10.52 बजे जमालपुर, 11.40 बजे मुंगेर रूकते हुए 13.00 बजे खगड़िया पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 03265 खगड़िया-किउल-राजगीर स्पेशल खगड़िया से 14.00 बजे खुलकर 14.55 बजे मुंगेर, 15.22 बजे जमालपुर, 15.58 बजे अभयपुर रूकते हुए 16.53 बजे किउल पहुंचेगी तथा किउल से 16.58 बजे खुलकर 17.25 बजे शेखपुरा, 18.00 बजे वारिसलीगंज, 18.33 बजे नवादा, 19.00 बजे तिलैया, 20.20 बजे नटेसर रूकते हुए 21.25 बजे राजगीर पहुंचेगी ।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment