ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड के सुविधाजनक आवागमन हेतु अप्रैल से जून माह तक स्पेशल ट्रेनों द्वारा लगाए गए 5486 फेरे

Share This News

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनके सुविधाजनक आवागमन के उद्देश्य से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । यात्रियों को आरामदायक तरीके से उनके गंतव्य स्थानों तक पहुंचाना पूर्व मध्य रेल की प्राथमिकता में शामिल रही है । इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान (अप्रैल से जून माह तक) पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से प्रारंभ/समाप्त होने/गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों द्वारा 5486 फेरे लगाए गए जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में स्पेशल ट्रेनों 2131 फेरे लगाए गए थे । इस प्रकार इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अप्रैल से जून माह तक पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना लगभग ढाई गुणा अधिक फेरे लगाए गए । इसके साथ ही 11 जोड़ी वंदे भारत, 02 जोड़ी अमृत भारत एवं 01 जोड़ी नमो भारत का भी नियमित परिचालन प्रारंभ किया गया है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव भी प्रदान किये गए हैं ।

नियमित ट्रेनों के अलावा ढाई गुणा अधिक स्पेशल ट्रेनों के फेरों के बावजूद भी समय पालन में सुधार ही दर्ज हुआ है । पिछले वर्ष जून माह में समय पालन जो 81.7 प्रतिशत था वोे बढ़कर इस वर्ष जून माह में 82.66 प्रतिशत हो गया है ।

इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से 60 लाख से अधिक अतिरिक्त आरक्षित बर्थ उपलब्ध कराए गए जिससे इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों को अपने गंतव्य तक की यात्रा काफी सुगम हुई ।

इसके साथ ही यात्रियों को आसानी से आरक्षित टिकट उपलब्ध कराने हेतु रेलवे द्वारा कई कदम उठाए गए हैं जिनमें एडवांडस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है । साथ ही टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से तत्काल टिकट को मोबाइल आधारित ओटीपी से जोड़ने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत ओटीपी आधारित प्रमाणीकरण जरूरी होगा जो आधार से जुड़े मोबाईल नंबर पर आएगा । रेलवे एजेंट तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक तत्काल टिकट नहीं बुक कर सकेंगे ।

इसके साथ ही रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ट्रेनों का आरक्षण चार्ट यात्रा के 08 घंटे पहले जारी करने की योजना बनाई जा रही है । इससे वेंटिग वाले यात्रियों को यात्रा के 08 घंटे पहले ही यह पता चल जाएगा कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नही जिससे वे समय रहते ही वैकल्पिक व्यवस्था कर सकेंगे । वर्तमान में चार्ट यात्रा के 04 घंटे पहले जारी किया जाता है।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment