धनबाद,– जिला प्रशासन की जांच में पार्किंग क्षेत्र के व्यावसायिक इस्तेमाल और नक्शे के उल्लंघन के कारण पाम इन बिल्डिंग का बेसमेंट सील कर दिया गया।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर गठित जांच दल ने कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र नाथ ठाकुर के नेतृत्व में अशर्फी अस्पताल, बारामूड़ी, नावाडीह के सामने स्थित मल्टी स्टोरी बिल्डिंग पाम इन का औचक निरीक्षण किया।
बिल्डिंग के बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।सेकंड, थर्ड और फोर्थ फ्लोर आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत थे, लेकिन पूरे भवन का कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा था।फोर्थ फ्लोर में अधूरा निर्माण पाया गया।
निरीक्षण के बाद बिल्डिंग के बेसमेंट को सील कर दिया गया और अवैध उपयोग व अन्य अनियमितताओं को लेकर आर्थिक दंड एवं अन्य कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।जांच दल में शामिल अधिकारी:रवींद्र नाथ ठाकुर (कार्यपालक दंडाधिकारी)मयंक कुमार भगत (तकनीकी सदस्य, झमाडा)मोटाय बानरा (सहायक नगर आयुक्त)कौशलेश यादव (सहायक अभियंता, झमाडा)विशाल कुमार (सहायक अभियंता, नगर निगम)जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

