Breaking News

साहिबगंज में नवनिर्मित साइंस सेंटर का उद्घाटन

Share This News

साहिबगंज, झारखंड: उपायुक्त हेमंत सती ने आज सिद्धो-कान्हू स्टेडियम के पास स्थित नवनिर्मित साइंस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया। इस विज्ञान केंद्र के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों और आम नागरिकों को विज्ञान और तकनीक के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि साइंस सेंटर छात्रों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होगा और उन्हें विज्ञान को समझने और नई तकनीकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने जिले के स्कूलों और संस्थानों से अपील की कि वे विद्यार्थियों को यहां लाकर विज्ञान के प्रति उनकी रुचि बढ़ाएं।

साइंस सेंटर में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जहां लोग विज्ञान के चमत्कारों को करीब से समझ सकेंगे। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।यह विज्ञान केंद्र जिले के वैज्ञानिक विकास और शैक्षिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a comment