सिंदरी/धनबाद। रांगामाटी सिंदरी स्थित मानव क्लब काली पूजा समिति द्वारा आयोजित काली पूजा महोत्सव में मंगलवार को राजपूत विचार मंच के धनबाद जिलाध्यक्ष सह युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय अध्यक्ष ,शहर राजपूत विचार मंच धनबाद जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह शामिल हुए।इस अवसर पर दिलीप सिंह ने मां काली के दरबार में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। समिति के पदाधिकारियों ने माता की चुनरी एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
समाज को जोड़ती है काली पूजा – दिलीप सिंह
पूजा पंडाल में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह ने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती हैं। काली पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है।उन्होंने कहा कि मानव क्लब काली पूजा समिति पिछले कई वर्षों से इस परंपरा को निभा रही है और युवाओं को संस्कृति से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रही है। ऐसी पूजा समितियां समाज में सकारात्मक संदेश देती हैं।उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मां काली से प्रार्थना की।इस अवसर पर अयान धर, अमित कुमार, रोहित सिंह, अर्जुन कुमार, रोशन, शक्ति सिंह, सुजल मिश्रा, अंकित सिंह, बिट्टू सिंह, यश यादव और पंकज सिंह सहित पूजा समिति के कई सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट