मां काली के आशीर्वाद से जीवन के सभी संकट और बाधाएं दूर हों : उदय प्रताप सिंह
धनबाद: भुली के सेक्टर बी, ब्लॉक सेंटर कॉलोनी में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा कमेटी ने काली पूजा के पावन अवसर पर पूजा श्रीराम सेना के उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं मानवाधिकार प्रोटेक्शन फोरम के प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार का अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया।
इस अवसर पर दोनों अतिथियों ने मां काली के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
मौके पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मां महाकाली की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। उनके आशीर्वाद से जीवन के सभी संकट, भय और बाधाएं दूर हों। मां काली अज्ञान और भय का नाश करने वाली तथा शक्ति एवं विजय की प्रतीक हैं। उनकी आराधना से हमें साहस, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।
कार्यक्रम में संतोष सिंह, पंकज सिंह, संजय सिन्हा, मानस पाल, धीरेंद्र सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट