धनबाद:नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग स्कूल ‘पहला कदम’ में धनबाद राउंड टेबल 342 एवं पहला कदम के संयुक्त तत्वावधान में दिवाली महोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस विशेष अवसर पर बच्चों के लिए दिवाली के इस पर्व को यादगार बनाने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद राउंड टेबल 342 के सेक्रेटरी अंकित उपाध्याय, अनूप गोयल, पुनीत राजगढ़िया, अंकुर चौधरी, खुशबू अग्रवाल सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी सजावट से खूबसूरती से सजाया गया। रोशनी और खुशियों से पूरा स्कूल परिसर जगमगा उठा।
महोत्सव के दौरान बच्चों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। बच्चों ने इडली, डोसा, चाट, गुपचुप, मोमोज, समोसा,कोल्ड ड्रिंक,सहित कई स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस आयोजन ने बच्चों ने रंग बिरंगी रोशनी छोड़ी।दिवाली को और भी खास एवं यादगार बना दिया।
इस अवसर पर स्कूल की सचिव अनिता अग्रवाल एवं सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
स्कूल की सचिव अनिता अग्रवाल ने कहा कि दिवाली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, खुशियों, आपसी सद्भाव और अपनत्व का प्रतीक है। इस कार्यक्रम ने विशेष बच्चों के जीवन में खुशियों के रंग भर दिए। ऐसे आयोजन बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें समान रूप से त्योहारों की खुशियाँ मनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस संयुक्त पहल ने दिवाली के अवसर पर विशेष बच्चों को खुशियाँ बाँटने, एक साथ उत्सव मनाने और यादगार पल संजोने का सुंदर अवसर प्रदान किया। यह आयोजन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके दिलों में खुशियों की रोशनी बिखेर गया।