निर्माणाधीन सूर्य मंदिर को भव्य स्वरूप देने पर भी हुई चर्चा
धनबाद: श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति, ठाकुर कुल्ही, धैया (वार्ड संख्या-21) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सामुदायिक भवन में बबलू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। इसमें फोदार सिंह को अध्यक्ष तथा शशिकांत पांडे को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बबलू सिंह ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। पिछले 29 वर्षों से यहां लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी छठ पूजा भव्य एवं पारंपरिक तरीके से आयोजित की जाएगी।
बैठक में निर्माणाधीन सूर्य मंदिर को भव्य स्वरूप देने तथा इसके निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
नई समिति के पदाधिकारी
पुनर्गठित समिति में फोदार सिंह अध्यक्ष, इंदर सिंह एवं नूनेश्वर सिंह उपाध्यक्ष, शशिकांत पांडे सचिव तथा अमर सिंह, संजय सिंह एवं बिट्टू सिंह सह-सचिव बनाए गए। विकास राय को संगठन सचिव, संतलाल महथा एवं निर्मल महतो को कोषाध्यक्ष तथा लालमोहन एवं अंकित को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं, बबलू सिंह, पूरन सिंह, सुभाष साव, जयंत मिश्रा एवं विकास चौरसिया को संरक्षक बनाया गया। प्रसून पांडे को पूजा प्रभारी तथा इंदर सिंह एवं प्रहलाद रजक को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई समिति के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छठ पूजा के सफल आयोजन एवं सूर्य मंदिर निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।