Breaking News

तनिष्क ने पेश किया अध्यंतरा कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता

Share This News

धनबाद : टाटा परिवार का एक सदस्य और भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी रिटेल ब्रांड तनिष्क ने धनतेरस के शुभ अवसर के लिए अपना नया कलेक्शन ‘अध्यंतरा’ पेश किया है। मशहूर अभिनेत्री तृप्ति डिमरी इस कलेक्शन के विशेष कैंपेन में नजर आ रही हैं। ब्रह्मांड की सुंदरता और खगोलीय आकृतियों से प्रेरित यह कलेक्शन आधुनिक डिजाइन और भारतीय कारीगरी का अनूठा संगम है।

इस कलेक्शन में ग्लास कुंदन, स्टोन जड़े प्लेन आभूषण, प्लेन गोल्ड और अनकट डायमंड्स की श्रेणियों में 100 से अधिक डिजाइन शामिल हैं। नेकलेस सेट, चूड़ियां, अंगूठियां और मंगलसूत्र 18 और 22 कैरेट सोने में उपलब्ध हैं। चुनिंदा आभूषणों में 3-इन-1, 4-इन-1 और 5-इन-1 मॉड्यूलर डिजाइन भी हैं।

तनिष्क की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर पेल्की त्शेरिंग ने कहा कि ‘अध्यंतरा’ ब्रह्मांड की सुंदरता और आधुनिक भारतीय महिला की पहचान का संगम है। वहीं, तनिष्क की हेड ऑफ डिजाइन, सुश्री गरिमा माहेश्वरी ने कहा कि इस कलेक्शन में खगोलीय आकृतियों को आधुनिक डिजाइन और बारीक भारतीय कारीगरी से आभूषणों में उतारा गया है।

त्योहारी खरीदारी को खास बनाने के लिए तनिष्क ग्राहकों को सोने के आभूषणों पर प्रति ग्राम फ्लैट 301 रुपये की छूट, सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्जेस और डायमंड वैल्यू पर 20 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। इसके अलावा, किसी भी अन्य ज्वेलर्स से लाए गए 18 कैरेट और उससे अधिक शुद्धता के पुराने सोने को एक्सचेंज करने पर फ्लैट शून्य प्रतिशत कटौती का लाभ भी दिया जा रहा है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment