19–20 सितंबर को खेलगांव में होगी 5वीं झारखंड राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप

Share This News

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर होंगे मुख्य अतिथि, राज्यभर से 200 खिलाड़ी लेंगे भाग

धनबाद/ रांची: झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी. सुधीर ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के तत्वावधान में 5वीं झारखंड राज्य पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 19 एवं 20 सितंबर 2026 को खेलगांव, रांची में किया जाएगा। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की विशेषता यह होगी कि इसमें 10 वर्ष के बच्चों से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भी विभिन्न आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे पिकलबॉल के प्रति राज्य में बढ़ती लोकप्रियता और सभी आयु वर्गों में इस खेल के प्रति उत्साह का पता चलता है।

झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के टूर्नामेंट चेयरमैन सह सचिव प्रभात कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल व्यवस्था, तकनीकी संचालन, आवास, भोजन, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

टूर्नामेंट की तैयारियों में ऑर्गनाइजिंग कमिटी के चेयरमैन सह रांची जिला पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पांडे, टूर्नामेंट के तकनीकी प्रमुख श्री धीरेश पारिख, झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी. सुधीर, मनोज तिवारी, सुमित कुमार, सुवीर कुमार सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

इस प्रतियोगिता का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करना है

Leave a comment