धनबाद में 22वें वर्ष धूमधाम से मनाया गया श्री गणेश पूजा महोत्सव

Share This News

धनबाद। तेलीपाड़ा सिमलडीह स्थित हरिकेश्वर महादेव मंदिर एवं शिव-पार्वती मंदिर परिसर में इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजा समिति की ओर से श्री गणेश पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। समिति की स्थापना वर्ष 2005 में हुई थी। इस वर्ष पूजा का 22वां वर्ष है। गणेश पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

पूजा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री कुम्भनाथ सिंह उपस्थित रहे। वहीं, पूजा में अभिभावक के रूप में पूर्व वार्ड के जगत महतो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कराई गई।

पूजा समारोह में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल हुए और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन को लेकर पूजा समिति के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। परिसर में आकर्षक बाल पंडाल का भी आयोजन किया गया है, जो श्रद्धालुओं एवं बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

समिति द्वारा पूजा को सफल बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पूरे आयोजन से तेलीपाड़ा सिमलडीह क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

Leave a comment