वीर अब्दुल हमीद की शहादत को किया नमन, समाजसेवियों का हुआ सम्मान

Share This News

झरिया में परमवीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन ने मनाया 61वां शहादत दिवस

झरिया: इंदिरा चौक स्थित आर एस गार्डन में परमवीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन की ओर से परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का 61वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को अतिथियों ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एससी-एसटी-ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद भारत की शान थे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने अद्भुत वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कई पैटन टैंकों को नष्ट कर पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे। देश की रक्षा के लिए उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष शाने रहमत ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद हम सभी हिंदुस्तानियों के दिल में बसे हैं। हुए तहे दिल से सलाम है।
गोपाल यादव ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का जीवन देशभक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है। उनकी शहादत पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। नई पीढ़ी को उनके जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाने रहमत, महासचिव केसर साहब, पार्षद मुन्नीलाल राम, प्रेमचंद दास, अखलाक अंसारी अदीद अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a comment