अखंड संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धा, कुंभनाथ सिंह व उदय प्रताप सिंह ने की किन्नर समाज की पहल की सराहना

Share This News

छम-छम देवी के नेतृत्व में आयोजित 24 घंटे के संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

धनबाद: झारखंड प्रदेश किन्नर समाज के तत्वावधान में आयोजित 16वें वार्षिक 24 घंटे के अखंड संकीर्तन एवं शिव चर्चा आयोजन में समाजसेवी कुंभनाथ सिंह एवं उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने छम-छम देवी के नेतृत्व में आयोजित धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और प्रेम का संदेश देने वाली सराहनीय पहल बताया।
कुंभनाथ सिंह और उदय प्रताप सिंह ने कहा कि किन्नर समाज द्वारा आयोजित अखंड संकीर्तन बेहद सुंदर और सराहनीय पहल है। इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज के सभी वर्गों को बिना किसी भेदभाव के एक मंच पर लाते हैं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज से सभी को निस्वार्थ आशीर्वाद मिलता रहा है, जो जीवन में कल्याणकारी माना जाता है।
कार्यक्रम के दौरान शीला एंड टीम, रेणुका रमन एवं राज वल्लभ की टीम, मुन्ना कुमार साहनी एंड टीम तथा आरती कुमारी एंड टीम ने भजनों की मधुर प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
इस अवसर पर छम-छम देवी ने कुंभनाथ सिंह एवं उदय प्रताप सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर कृष्ण और राधा की चित्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने भाग लिया।

Leave a comment