नृत्य प्रतियोगिता में आरोही ने हासिल किया प्रथम स्थान

Share This News

धनबाद। नित्या धारा डांस प्रतियोगिता के मेन जूनियर कैटेगरी में अमन डांस एकेडमी की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी आरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। आत्मविश्वास और बेहतरीन नृत्य प्रस्तुति से आरोही ने निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।

आरोही स्टेपिंग स्टोन स्कूल की छात्रा भी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं, नृत्य निर्देशक अमन गुप्ता के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन ने भी उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।

आरोही की उपलब्धि से स्टेपिंग स्टोन स्कूल और अमन डांस एकेडमी में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने दोनों संस्थानों को गौरवान्वित किया है। संस्था के सदस्यों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने आरोही को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a comment