हरेंद्र सिंह के नागरिक परिषद महासचिव बनने पर पिंटू सिंह ने किया सम्मानित

Share This News

गुलदस्ता व अंगवस्त्र भेंट कर दी शुभकामनाएं, नई जिम्मेदारी के लिए जताया विश्वास

धनबाद/पटना। धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष सह नीतीश विचार मंच के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने गुरुवार को पटना स्थित 7 सर्कुलर रोड पहुंचकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार के करीबी हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य नागरिक परिषद का महासचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पिंटू कुमार सिंह ने हरेंद्र सिंह को गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरेंद्र सिंह के अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सक्रियता का लाभ बिहार राज्य नागरिक परिषद को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
सम्मान समारोह के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, धनबाद आगमन एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई। पिंटू कुमार सिंह ने हरेंद्र सिंह के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में परिषद को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a comment