Breaking News

मेजर ध्यानचंद के जयंती और खेल दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान, विधायक राज सिन्हा ने बढ़ाया हौसला…

Share This News

मेजर ध्यानचंद के जयंती और अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर धनबाद के एक निजी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और टॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

पत्रकारों से बातचीत में विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वे खिलाड़ियों की हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद के एकमात्र रणधीर वर्मा स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। स्टेडियम में मेला कैस्ट्रॉल लगाए जाने की तैयारी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि इस मामले को लेकर उपायुक्त से शिकायत की जाएगी।
विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मैदान और प्रशिक्षण की सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि धनबाद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने विधायक के इस पहल की सराहना की।

Leave a comment