रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सदर अस्पताल की एएनएम एवं महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन से उनके आवासीय कार्यालय में भेंट की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुरक्षा और दीर्घायु जीवन की कामना की।
उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही निरंतर व निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर एएनएम क्रिष्टिना केल्पसन व कृष्णा कुमारी, लैब टेक्नीशियन शर्मिष्टा चटर्जी, सहिया उर्मिला देवी, सहिया साथी सविता देवी, लक्ष्मी हेंब्रम उपस्थित रहीं।