उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, धनबाद के सौजन्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत सदर अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज बच्चों में होने वाले विभिन्न प्रकार के त्वचा/चर्म रोगों (Skin Diseases) के उपचार एवं परामर्श हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
चर्म रोग विशेषज्ञों (Skin Specialists) की देखरेख में आयोजित इस शिविर में कुल 66 बच्चों की विस्तृत जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में चिन्हित एवं उपचारित प्रमुख मामलों का विवरण:
स्केबीज (Scabies): 25 मामले
सिबोरिक डर्मेटाइटिस (Seborrhoeic Dermatitis): 09 मामले
एक्ने वल्गेरिस (Acne Vulgaris / मुहांसे): 08 मामले
अर्टिकेरिया (Urticaria / पित्ती): 08 मामले
पिटिरियासिस वर्सीकोलर (Pityriasis Versicolor): 03 मामले
एटोपिक डर्मेटाइटिस (Atopic Dermatitis): 02 मामले
विटिलिगो (Vitiligo / सफेद दाग): 02 मामले
मस्सा (Wart): 02 मामले
फॉलिकुलिटिस (Folliculitis): 02 मामले
इचिथियोसिस (Ichthyosis): 01 मामला
हैनसेन पीबी (Hansen’s Disease / कुष्ठ रोग): 01 मामला
सोरायसिस + शैम्बर्ग डिजीज (Psoriasis + Schamberg’s Disease): 01 मामला
नेवस डिपिगमेंटोसस (Nevus Depigmentosus): 01 मामला
टिनिया पेडिस (Tinea Pedis / एथलीट फुट): 01 मामला
कुल लाभांवित बच्चे: 66
आगामी 24 अगस्त को कटे होंठ व तालु के लिए विशेष शिविर:
सदर अस्पताल में 11 अगस्त से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत बच्चों को विभिन्न गंभीर एवं जन्मजात समस्याओं (जैसे—दंत रोग, ऑर्थोपेडिक, त्वचा रोग आदि) के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा सेवा दी जा रही है।
इसी अभियान के तहत आगामी 24 अगस्त 2026 को जन्मजात कटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip & Palate) से पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित विशेष जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन, धनबाद जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें तथा अपने आस-पास चिन्हित व जरूरतमंद बच्चों को सदर अस्पताल लाकर इस जन-कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाएं।