बैंक मोड़ में श्रीराम गोल्ड लोन शाखा का उद्घाटन

Share This News

धनबाद। बैंक मोड़ स्थित मिड टाउन प्लाजा में श्रीराम गोल्ड लोन की नई शाखा का उद्घाटन शुक्रवार को अतिथियों एवं ग्राहकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्रीराम फाइनेंस के झारखंड हेड अरशद खान को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर अरशद खान ने बताया कि नई शाखा में बिजनेस लोन, पर्सनल लोन के लिए श्रीराम गोल्ड लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोल्ड लोन की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। लंबी कागजी प्रक्रिया के बिना करीब 10 मिनट में ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। सोने के मूल्य का अधिकतम 85 प्रतिशत तक फंड उपलब्ध कराने तथा ग्राहक द्वारा जितनी अवधि तक ऋण का उपयोग किया जाता है, उसी अवधि का ब्याज चुकाने की सुविधा दी जाती है।
उन्होंने बताया कि आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऋण राशि शीघ्र ही ग्राहक के खाते में उपलब्ध कराई जाती है। आधार कार्ड, पैन कार्ड के आधार पर लोन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं होने की भी जानकारी दी गई।
श्रीराम गोल्ड लोन के तहत ग्राहकों के सोने को सुरक्षित एवं बीमित तिजोरियों में रखा जाता है। साथ ही, अन्य असुरक्षित ऋणों की तुलना में गोल्ड लोन की ब्याज दरें अपेक्षाकृत किफायती होने की जानकारी दी गई।
शुभारंभ समारोह में श्रीराम गोल्ड के प्रबंधक देव कुमार, धीरज कुमार,आलोक कुमार मिश्रा एवं अशोक कुमार ने अतिथियों और ग्राहकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a comment