उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश अनुसार शुक्रवार को अपर समाहर्ता श्री प्रदीप कुमार शुक्ला ने जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्र से आम जनों की शिकायत सुनी।
जनता दरबार में बलियापुर, कतरास, हीरापुर, बाघमारा, मैथन, तोपचांची, गोमो, सरायढेला, पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर सहित अन्य क्षेत्र से आम जन पहुंचे और अपनी शिकायत से संबंधित आवेदन अपर समाहर्ता को सौंपे।
जनता दरबार में जमीन से संबंधित, आंगनबाड़ी केंद्र को स्थानांतरित करने, पड़ोसी द्वारा घर के मुख्य दरवाजे के सामने कचरा डालने, पारिवारिक सूची निर्गत कराने, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, बलियापुर बायपास रोड में नाला एवं पीसीसी रोड का निर्माण कराने, भू माफिया द्वारा रैयती भूमि पर अवैध कब्जा करने, आंगनबाड़ी भवन का निर्माण शीघ्र पूरा करने, धोखाधड़ी कर खतियानी जमीन हड़पने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।
अपर समाहर्ता ने आम जनों के आवेदनों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया। जनता दरबार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारी श्री संजय कुमार झा भी मौजूद थे।