सदर अस्पताल में RBSK के तहत आयोजित क्लब फुट (Club Foot) विशेष उपचार शिविर में 33 बच्चों का हुआ इलाज

Share This News

जिला प्रशासन, धनबाद के सौजन्य से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत सदर अस्पताल में आयोजित विशेष स्वास्थ्य अभियान के दौरान बच्चों के जन्मजात पैर के टेढ़ेपन यानी क्लब फुट (Club Foot) के इलाज और परामर्श के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 33 बच्चों की नि:शुल्क जांच, उपचार एवं दवाइयों का वितरण किया गया।

शिविर में दी गई प्रमुख सेवाएं और विवरण:

प्लास्टर (Plaster): 7 बच्चे
स्पेशल शूज़ (Shoes): 2 बच्चे
आर्च सपोर्ट (Arch Support): 2 बच्चे
स्पेशल केसेस (Special Cases): 3 बच्चे
फॉलो-अप एवं नि:शुल्क दवा वितरण: 19 बच्चे
कुल लाभांवित बच्चे: 33

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार सदर अस्पताल में 11 अगस्त से जारी इस विशेष अभियान के अंतर्गत बच्चों को विभिन्न गंभीर समस्याओं (जैसे—दंत रोग, ऑर्थोपेडिक, त्वचा रोग, न्यूरोसर्जरी आदि) का नि:शुल्क इलाज दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 24 अगस्त 2026 को कटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip & Palate) से पीड़ित बच्चों के लिए समर्पित विशेष जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन धनबाद ने जिले के आम नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक बनें और जरूरतमंद व चिन्हित बच्चों को सदर अस्पताल लाकर इस जन-कल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a comment