नगर निगम परिसर में आज रैमकी, भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद एवं DIMSWL के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 20 यूनिट रक्त एकत्र कर सदर अस्पताल धनबाद के ब्लड बैंक को दिया गया।
शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ आलोक कुमार विश्वकर्मा ने किया। मौके पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी धनबाद के चेयरमैन श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सह चेयरमैन सलाहकार श्री कुमार मधुरेन्द्र सिंह, नोडल पदाधिकारी ब्लड डोनेशन प्रोग्राम सुश्री बेनजीर परवीन, श्री देवेन्द्र कुमार, डॉ राकेश कुमार, DIMSWL के श्री श्रीनिवास चादलावडा, नुपुर राज, विकास कुमार मिश्रा, तबशीर अनवर खान, तौफीक आलम, सदर अस्पताल धनबाद के सर्मिषटा, शत्रुघ्न एवं विनोद कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।