केन्दुआडीह में भू-धंसान और गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क की बहाली प्रक्रिया को गति देने के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में एक बैठक की।
इस दौरान पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा बीसीसीएल के पदाधिकारी ने अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बीसीसीएल द्वारा शुरू किए गए जेसीबी खुदाई कार्य की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी टीम को कार्य में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थिति के अनुसार खुदाई का कार्य शीघ्र पूरा कर इस महत्वपूर्ण मार्ग को जनहित में पुनः शुरू करने का प्रयास करें।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आमजनों से पुनः अपील की है कि सुरक्षा की दृष्टि से खुदाई क्षेत्र से उचित दूरी बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
मौके पर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता श्री मिथिलेश कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री शिवेंद्र कुमार, बीसीसीएल के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।