खुशियों की उड़ान संस्था ने आयोजित किया सावन मिलन समारोह

Share This News

धनबाद। खुशियों की उड़ान संस्था की ओर से बुधवार को क्लार्क इन के प्रांगण में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरे रंग की साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर हिस्सा लिया। महिलाओं ने गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी जया सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पावन महीने में महिलाएं भगवान की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अपने सौभाग्य की कामना करती हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुड़ने और अपनी संस्कृति व परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं।
मौके पर खुशियों की उड़ान संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव निहारिका सिंह, कल्याणी, ममता सिंह, मंजू पांडे, अर्चना सिंह, इंदू सिंह, विभा प्रसाद, सपना कुमारी ओझा, अंजू कुमारी, अंजली, मीनू देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
इसके अलावा सविता सिंह, सीमा ली, वंदना, गुड़िया, खुशबू सिंह, प्रीति, जूही गुप्ता, सोनम सिंह, शिप्रा, शैली श्रीवास्तव, अंशिका, रेनू, विभा, मंजू तिवारी, रिया सिंह, जयंती गिरी, नीलम सिंह, नेतू शाह, पिंकी माउरी, अनीता शर्मा, कुसुम, अनीता देवी, किरण प्रसाद, जूही, रुचि पांडे, खुशबू, डॉली मिश्रा, रूबी, पिंकी राजपूत, रीमा, बबीता आदि मौजूद थीं।

Leave a comment