मैथन स्टेडियम में सीनियर सुपर सिक्स लीग का रोमांचक मुकाबला, मुगमा और अपना यंग बॉयज क्लब 1-1 से बराबर

Share This News

धनबाद। मैथन स्टेडियम में जिला सीनियर सुपर सिक्स लीग का रोमांचक मुकाबला मुगमा फुटबॉल क्लब और अपना यंग बॉयज क्लब के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मुकाबला 1-1 गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मैच के पहले हाफ में मुगमा फुटबॉल क्लब ने शानदार शुरुआत की। टीम के खिलाड़ी निमाई मोदी ने 25वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

दूसरे हाफ में अपना यंग बॉयज क्लब ने वापसी की कोशिश तेज कर दी। टीम के केशय प्रसाद ने 50वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका।

इस तरह मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

मैच में निर्णायक की भूमिका संजय हेंब्रम, जेवियर टुडू, सरकार मरांडी, तापस वैद्यकर और मधुसूदन सोरेन ने निभाई।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment