पुलिस केंद्र के नए प्रवेश द्वार का आईजी ने किया उद्घाटन….

Share This News

धनबाद बना कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट 2026 का ओवरऑल चैंपियन…

धनबाद पुलिस केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पुलिस केंद्र के नवनिर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का आईजी शैलेन्द्र कुमार उद्घाटन किया गया। इसी के साथ कोयला प्रक्षेत्र पुलिस मीट-2026 का भी औपचारिक समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

पुलिस मीट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर एवं आरक्षियों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के विजेता अब राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

कोयला प्रक्षेत्र पुलिस ड्यूटी मीट-2026 में धनबाद जिला पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि बोकारो जिला पुलिस रनर-अप रहा ।समारोह में आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं आयोजन समिति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment