जनता मजदूर संघ में मुनीडीह क्षेत्र के सैकड़ों साथियों ने ग्रहण की सदस्यता

Share This News

धनबाद:जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) की कार्यशैली और नीतियों पर भरोसा जताते हुए मुनीडीह क्षेत्र के सैकड़ों साथियों ने संघ का दामन थामा। इस अवसर पर शामिल हुए लोगों ने जनता मजदूर संघ की अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह तथा महामंत्री श्री अभिषेक सिंह के नेतृत्व और मजदूर हित में किए जा रहे कार्यों पर विश्वास जताते हुए संघ की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुनीडीह क्षेत्र के जुझारू कार्यकर्ताओं में जितेश कुमार सिंह, राजकुमार नापित, अमिताभ सिंह, अवध पासवान,लक्ष्मी पासवान, राजेंद्र नोनिया, राजीव कुमार, केआर कांति भारती, शंभू कुमार और विनोद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन में शामिल होने वाले सभी साथियों का सम्मान किया जाएगा और मजदूरों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता मजदूर संघ की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न क्षेत्रों के लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।

नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और मजदूरों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Leave a comment