धनबाद: 19.06.26
आज दिनांक 19.06.26 को मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा बरवाडीह क्षेत्र एवं इसके समीपवर्ती स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे संरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों तथा विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए | इस क्रम में उन्होंने मंगरा, बरवाडीह एवं छीपादोहर स्टेशनों पर नव-निर्मित स्टेशन भवनों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की | साथ ही मंगरा-बरवाडीह-मैकलुस्कीगँज रेल खंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया गया | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |