धनबाद:शुक्रवार को आशा किरण युवा संस्थान धनबाद के द्वारा स्थान बलियापुर थाना के बेलगड़िया टी. ओ. पी.में विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर बालश्रम रोकथाम हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बेलगढ़िया टी. ओ. पी.के प्रभारी, पदाधिकारी,और आशा किरण युवा संस्थान की सचिव मालती तांती पलानी पंचायत की पूर्व उप मुखिया सीम देवी , व ब्राइटर स्टेप फाउंडेशन की सचिव मीनाक्षी सिंह ,अध्यक्ष सुचेता ,सदस्य अपर्णा एवं आंगनबाड़ी की सेविका दीदियों ने,सहिया,दीदियों, ने तथा पोषण सखी एवम् बेल गाड़िया के ग्राम बाल संरक्षण समिति के सदस्यों के साथ मिलकर शपथ ग्रहण किया गया सभी के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि हम सभी लोग मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए बाल अधिकार से वंचित होने नहीं देंगे अपितु उन्हें बाल अधिकार को सुनिश्चित करने में निस्वार्थ भाव से यथा संभव प्रयास करेंगे।