Breaking News

वरिष्ठ नगरीक परिसंघ का बैठक संपन्न

Share This News

धनबाद :शनिवार को वरिष्ठ नागरिक परिसंघ ,संबंध भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश की बैठक विश्वकर्मा भवन ,भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में पोस्टल सेवानिवृत कर्मचारी सह भारतीय मजदूर संघ धनबाद जिला के उपाध्यक्ष अशोक राय की अध्यक्षता में हुई।बैठक का संचालन वरिष्ठ नागरिक परिसंघ झारखंड प्रदेश के सहसंयोजक श्री उमाकांत तिवारी ने किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के झारखंड प्रदेश के संयोजक श्री गोराचंद चटर्जी भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री प्रभात रंजन धनबाद जिला के जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से सेवा निवृत कर्मचारियों के समस्याओं पर गहन विचार विमर्श हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश की संयोजक गोराचंद चटर्जी ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं के समस्या पर विशेष रूप से अपना वक्तव्य रखा, उन्होंने कहा जल्द ही सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल प्रबंधन के साथ वार्ता करेगा । साथ ही बैंक द्वारा ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट को नहीं मानना ,पेंशन का सही समय पर भुगतान, मेडिकल बिल के लिए बार-बार सेवानिवृत कर्मचारियों को परेशान करना ,पैनल हॉस्पिटल में इलाज करने के बावजूद बिल में कटौती करना, समय पर मेडिकल बिल का भुगतान नहीं होना, पेंशन बढ़ोतरी तथा कर्मचारियों को ग्रेच्युटी पेमेंट ,अधिकारी को जब से मिला तब से मिलना चाहिए ,ऐसे तमाम समस्याओं पर प्रदेश संयोजक ने विस्तार रूप से अपनी बातों को रखा और कहा कि जल्द ही बीसीसीएल प्रबंधन से कर्मचारियों की समस्या को लेकर वार्ता किया जाएगा ।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री प्रभात रंजन ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सेवानिवृत कर्मचारियों के साथ हर समय खड़ा है इस परिसंघ से बीसीसीएल के अलावा बैंक, रेलवे ,पोस्टल , झारखंड सरकार एवं प्राइवेट क्षेत्र से सेवानिवृत सभी कर्मचारियों को जोड़ने की आवश्यकता है और एक पारिवारिक वातावरण बनाकर उनके समस्याओं को उनके अधिकार को दिलाना भारतीय मजदूर संघ का कर्तव्य है ,बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रमेश कुमार चौबे ,जिला के जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र पांडे जिला सह मंत्री नवनीत सिंह, मनोज साव, कोषाध्यक्ष ,सुभाष सिंह एवं वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के रामनरेश शुक्ला राजेश रजवार ,अवधेश तिवारी ,रणवीर टुडू अशोक सिंह ,राम रतन सिंह ,तेज नारायण मंडल महेंद्र प्रसाद साहू, ललित प्रसाद सिंह ,गोपाल सिंह ,अशोक कुमार पांडे रामस्वरूप शर्मा, रामधारी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a comment