धनबाद :- 10 जून से झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित झारखंड टी – 20 क्रिकेट लीग में 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ की टीम कोयलांचल सुपर किंग्स के खिलाड़ियों का आज जगह जगह लोगो ने स्वागत किया। सबसे पहले कोयलांचल सुपर किंग्स की टीम धनबाद के मेमको मोड़ स्थित 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के ऑफिस पहुँची जहाँ ऑफिस के कर्मियों ने उनका जोरदार स्वागत किया और जीत की अग्रिम बधाई दी। वही शाम को टीम धैया स्थित प्रभातम मॉल पहुँची जहाँ अपने चहेते खिलाड़ियों को देखने के लिए लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान टीम के थीम सॉन्ग पर लोग काफी देर तक झूमते दिखे। वही इस मौके पर काफी संख्या में बच्चों के साथ साथ महिला और पुरूष प्रभातम मॉल पहुँचे टीम के खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ लिया साथ ही फ़ोटो भी खिंचाया। वही इस मौके पर उपस्थित लोगों ने 99 ग्रुप ऑफ कम्पनीज़ के द्वारा क्रिकेट टीम लिए जाने की सराहना की साथ ही कोयलांचल सुपर किंग्स टीम के जीत की अग्रिम बधाई दी।