Breaking News

गरीब उत्थान एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक संपन्न,लखन शर्मा बने धनबाद जिलाध्यक्ष

Share This News

धनबाद: सोमवार को धनबाद परिसदन में गरीब उत्थान एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के केंद्रीय कमिटी की बैठक हुई जिसमें सर्व सहमति से मधुबन,टुडू सोनारडीह निवासी लखन शर्मा को धनबाद जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से गरीब उत्थान एजुकेशनल एंड वेलफेयर फाउंडेशन के केन्द्रीय सचिव प्रवीण कुमार,झारखंड प्रदेश प्रभारी गणेश दास,झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र कुमार के द्वारा सदस्यता दिलाकर मनोनयन पत्र जारी किया गया।इस दौरान सचिव प्रवीण कुमार ने कहा कि गरीब उत्थान परिवार आम जनमानस की आवाज है,समाज के अंतिम व्यक्ति की उम्मीद है गरीब उत्थान। झारखंड प्रदेश प्रभारी गणेश दास ने कहा कि लखन शर्मा जैसे संघर्षशील व्यक्ति गरीब उत्थान को सशक्त और मजबूत बनाने का काम करेगी।झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य,स्वरोजगार,जन जागरूकता के विषयों पर योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा ,ये संगठन का मूल सिद्धांत है।नव मनोनीत धनबाद जिलाध्यक्ष लखन शर्मा ने कहा कि धनबाद जिले की जन जन की आवाज बनेगा गरीब उत्थान,और मैं समर्पण भाव से समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव प्रवीण कुमार,प्रदेश प्रभारी गणेश दास, प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र कुमार,अधिवक्त गुलशन खातून,बबलू साव,विजय शर्मा, नेमचंद कालिंदी,प्रयाग शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a comment