ब्राह्मण समाज ने साहोबहियार व कालाझर में वयोवृद्धओं को सम्मानित किया

Share This News

धनबाद: शुक्रवार को भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी एवं ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे की मातोश्री 103 वर्षिया वृद्धा तथा साहोबहियार ग्राम निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व विश्वेश्वर चौबे के पुत्र पुर्व शिक्षक 97 वर्षीय सीताराम चौबे के साथ साथ उसी गांव के 95 वर्षीय पुर्व शिक्षक पंचानन चौबे को शॉल ओढ़ाकर कर व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। मौके पर आर्ष परिषद कतरास कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दूबे,भारतीय अटल सेना राष्ट्रबादी पार्टी के अध्यक्ष बलराम उपाध्याय, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी, सलाहकार शंभु नाथ तिवारी,सुनील पाण्डेय, रामविलास तिवारी,शिव पूजन उपाध्याय,मुरलीधर उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय,देवेन्द्र कुमार चौबे,मनोज कुमार उपाध्याय उपस्थित हुए।

Leave a comment