साहेबगंज: सर्वोत्तम प्रयास फाउंडेशन एवं सेफजोन डिजिटल असेट्स प्राइवेट लिमिटेड के तत्वाधान में झारखंड के साहेबगंज अंतर्गत केंदुआ बिशनपुर के एक स्कूल प्रांगण में मंगलवार को सैकड़ो निर्धन छात्र-छात्राओं के बीच जरूरी पाठ्य सामग्री सह भोजन वितरण का डोनेशन प्रोग्राम किया। मौके पर उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस एवं कपड़ा दिया गया।
कार्यक्रम की अगवाई स्थानीय निवासी सह संस्था के नेशनल कोऑर्डिनेटर शेफाली मल्लिक एवं स्टेट कोऑर्डिनेटर शशिभूषण शाह के देखरेख में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सीएमडी श्री सुबल दास एवं संस्था के ब्रांड एंबेसडर व स्टेट कोऑर्डिनेटर श्यामबिहारी यादव जी शामिल हुए।
कार्यक्रम को अपने मुख्य संबोधन में सीएमडी श्री दास ने कहा कि संस्था अपने जन्म काल से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में इस प्रकार का कार्य कर रही है और आगे भी करते जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का हालात बदलेगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में संस्था आगे भी मदद करते रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था समाज के निचले पायदान में पड़े गरीब असहाय को झारखंड समेत पूरे देश पैमाने पर धारावाहिक रूप से इस प्रकार कार्यक्रम के जरिए निरंतर मदद करते आ रही है।
कार्यक्रम में निखिल शाह, शमशाद आलम, राधेश्याम पंडित, मोहम्मद रकीब अंसारी, मुजम्मिल अंसारी, मकबूल अंसारी, जितेंद्र शाह, जयसन, राकेश साहू, शिवम कुमार, मनीषा कुमारी, मुस्कान कुमारी, जीतू शाह, नेहा कर्ण समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।