उपायुक्त ने 34 निम्न वर्गीय लिपिक सहित 43 कर्मियों का किया दूसरे विभाग में स्थानांतरण

Share This News

संविदा या मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्य भार नहीं देने का निर्देश

26 मई को नए कार्यालय में देंगे योगदान

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने 34 निम्न वर्गीय लिपिक, एक कार्यालय अधीक्षक, पांच प्रधान लिपिक एवं तीन उच्च वर्गीय लिपिक सहित 43 कर्मियों का दूसरे विभाग में स्थानांतरण किया है।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्य सचिव, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार एवं कार्यहित तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से विभिन्न कार्यालयों में 3 वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित कर्मियों का दूसरे कार्यालय में स्थानांतरण किया है।

साथ में विपत्र कार्य के प्रभार से संबंधित लिपिक एवं प्रधान लिपिक, जिनकी 3 वर्ष से अधिक पदस्थापित अवधि पूरी हो चुकी है, लेकिन स्थानांतरण नहीं हुआ है, वैसे कर्मियों से तुरंत विपत्र का प्रभार दूसरे कमी को सौंपने का निर्देश दिया है। किसी भी परिस्थिति में संविदा या एक मुश्त मानदेय के आधार पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्य का कार्यभार नहीं देने का भी निर्देश संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दिया है। इसके अलावा सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) को अपने डिजिटल सिग्नेचर एवं ओटीपी किसी भी परिस्थिति में किसी अन्य के साथ शेयर नहीं करने का सख्त निर्देश दिया है।

उन्होंने बताया कि संबंधित प्रभारी पदाधिकारी को 25 मई 2026 तक स्थानांतरित कर्मियों को विरमित करने अन्यथा 26 मई से स्वतः उन्हें विरमित समझा जाएगा। सभी कर्मी 26 मई को पदस्थापना कार्यालय में योगदान देंगे। स्थानांतरित कर्मियों का मई महीने के वेतन की निकासी नए कार्यालय से ही की जाएगी।

Leave a comment