मधुमिता एडु मेड फाउंडेशन के मेगा रक्तदान शिविर में 61 यूनिट रक्त मरीज़ो के लिए एकत्र

Share This News

धनबाद:मधुमिता एडू मेड फाउंडेशन के संस्थापक गोपाल भट्टाचार्य की पत्नी स्वर्गीय मधुमिता भट्टाचार्य के जन्मदिन के अवसर पर हीरापुर दुर्गा मंदिर के ऑपोजिट गीताश्री भवन में मेगा रक्तदान शिविर सह रक्तदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा शामिल हुए। विधायक ने कहा कि रक्तदान करें और जीवन बचाएं। क्योंकि रक्त बनाने की कोई फेक्ट्री नही होती है, इंसान रक्त दान कर ही इसे एकत्र कर सकता है और उससे लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। साथ ही रक्तदान को लेकर लोगों में जो भ्रांति है, उससे लोगों को उबरने की आवश्यकता है।

वहीं, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए। रक्तदान शिविर में एसएनएमएमसीएच एवं सदर अस्पताल के रक्त विभाग के सहयोग से 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसका लाभ गंभीर मरीजों और थैलेसीमिया के मरीज़ों मिलेगा।

इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर रक्तदान किया। संस्थापक गोपाल भट्टाचार्य ने कहा कि इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य रक्तदान महादान के प्रति जागरूकता और जरूरतमंदों के लिए रक्त की व्यवस्था करना है। डॉ. शंकरी ने रक्तदान करते हुए कहा की 2022 से यह रक्तदान शिविर हर वर्ष 7 मइ को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लोग रक्तदान करने में बढ़ चढ़ हिस्सा लेते हैं। बताया कि मैं अपने बच्चों और पति गौतम चौधरी समेत सभी रिश्तेदारों एवं लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करती हूं। रक्तदान से सिर्फ दूसरों का कल्याण नहीं होता बल्कि खुद का स्वास्थ्य भी सही होता है।इन शिविरों में काफी संख्या में रक्तदाता रक्तदान करते हैं और यह फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में सक्रिय है।

Leave a comment