धनबाद /रांची : आइएचएम ब्रांबे के ग्रेजुएशन उत्सव 2023-26 बैच में सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। सम्मानित 102 छात्र छात्राओं में धनबाद की रहने वाली छात्रा माही तोमर कुमार मधुरेन्द्र सिंह समाजसेवी की पुत्री है।उसे सभी के साथ प्रशस्ति पत्र एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया और साथ साथ ही ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि सुदीप्त कुमार सोनु मंत्री महोदय टुरिजम , आर्ट, कल्चर, स्पोर्ट्स एण्ड युथफेयर्स, मुकेश कुमार प्रधान सचिव सह चेयरमैन आइएचएम, डिप्टी डायरेक्टर एनसीएचएमसीटी अविनाश कुमार, प्रिंसिपल भुपेश कुमार, धीरेन्द्र टीयू, विनीत सिन्हा एवं सभी छात्रों एवं छात्राओं के अभिभावक गण उपस्थित रहे।