श्री श्री 108 हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के महा प्रसाद वितरण में शामिल हुए दिलीप सिंह

Share This News

धनबाद: बरवाअड्डा स्थित मिसिरडीह में श्री श्री 108 हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित महाप्रसाद वितरण में युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक दिलीप सिंह एवं प्रवक्ता पप्पू सिंह शामिल हुए । इस त्रिदिवसीय आयोजन में आचार्य एवं पंडितों ने यज्ञ के अनुष्ठान को संपूर्ण विधि विधान से पूर्ण किया। कमिटी के सदस्यों ने दिलीप सिंह एवं पप्पू सिंह का स्वागत अंगवस्त्र ओढ़ा कर किया।इस अवसर पर दिलीप सिंह ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में धर्म के प्रति आस्था के साथ एकता बढ़ती है और संस्कार संस्कृति का सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है। इस अवसर पर असित मिश्रा ,कार्तिक मिश्रा ,कुंदन मिश्रा,देव कुमार मिश्रा ,संभुनाथ मिश्रा ,कुणाल मिश्रा ,सुधाकर मिश्रा ,सोमनाथ तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a comment