स्कूलों में की गई वाहनों की जाँच

Share This News

91 हजार 650 रुपये का किया जुर्माना

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य के निर्देश पर आज परिवहन विभाग की टीम ने मोटरयान निरीक्षक श्री अभय कुमार के नेतृत्व में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह तथा जे.के. सिन्हा मेमोरियल स्कूल ऑफ लर्निंग में वाहनों के आवश्यक कागजातों की जांच की गयी।

मोटरयान निरीक्षक ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहनों से जांच के क्रम में कार्रवाई करते हुए कुल 91650/- रुपये का जुर्माना किया गया। साथ में सभी वाहनों के कागजात सही करने तथा सभी वाहनों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस डिवाइस लगाने का निर्देश दिया गया।

मौके पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक सुनील कुमार, रोड इंजीनियर अमरेश कुमार, मुकुल कुमार तथा स्कूल के संचालक उपस्थित रहे।

Leave a comment