धनबाद में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, इंडी गठबंधन का पुतला दहन

Share This News

महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिल को लेकर विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब विपक्षी दलों पर हमलावर हो गई है। इसी क्रम में धनबाद के SSLNT कॉलेज के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा इंडी गठबंधन का पुतला दहन किया गया।
इस विरोध कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जमकर नारेबाजी की गई और विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो प्रावधान किया गया था, वह देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन के सहयोगी दल इस बिल को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2023 में संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू 2024 में होना था ।

Leave a comment