आज के 46 सहित 375 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए हुआ एनरोलमेंट

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर आज बाघमारा प्रखंड में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 46 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।

जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी श्री अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि निरसा में आयोजित शिविर में 15, बलियापुर में 52, धनबाद में 44, तोपचांची में आयोजित शिविर में 61, टुंडी में 51, पूर्वी टुंडी में 27, गोविंदपुर में 27, कलियासोल में 32, एगारकुंड में 20 तथा बाघमारा में 46 सहित 375 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ है।

Leave a comment