धनबाद: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में व्यापक स्तर पर योग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि
कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए, जहां स्थानीय लोगों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी का जागरूक होना जरूरी है।
एवं साथ ही आगामी 25 अप्रैल को होने वाली विशेष लोक अदालत एवं 9 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की विस्तृत जानकारी दी गई ।