धनबाद: बेहतर झारखंड के संस्थापक मयूर शेखर झा ने केंद्रीय बजट 2025 की सराहना करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे भारतीय मध्यम वर्ग के लिए एक परिवर्तनकारी नीति हस्तक्षेप करार दिया।
झा ने कहा कि बजट 2025 में टैक्स आर्किटेक्चर के पुनर्गठन और 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कर समाप्त करने का प्रस्ताव आर्थिक सुधारों में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि तर्कसंगत टीडीएस थ्रेशहोल्ड के साथ यह बजट घरेलू बचत और खपत को बढ़ावा देगा, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
झा ने इस बजट को “गेम चेंजर” करार देते हुए इसे देश के आर्थिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी और भारतीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।