धनबाद: एनएच 2 पण्डुकी स्थित अब्सोलुट ऑटो प्राइवेट लिमिटेड रेनॉल्ट शोरूम में नई रेनो डस्टर का लॉन्च मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सुनील सांवरिया, अनिल सांवरिया, महेंद्र सेठ, हर्षित जिंदल, अनिमेष सांवरिया डायरेक्टर, अरविंदो डे सीएफओ, आभास कुमार सिन्हा जीएम सेल्स ने दीप प्रज्वलित कर अनावरण कर किया। विधायक शत्रुघ्न महतो ने रेनॉल्ट शोरूम को डस्टर की नई मॉडल धनबाद वासिओं को उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी। शोरूम के डायरेक्टर अनिमेष सांवरिया ने बताया कि नई रेनो डस्टर का टर्बो पेट्रोल वेरिएन्ट रु 10.49 लाख की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है धनबाद सहित देश भर में डिस्पैच शुरू हो चुका है। एडवांस्ड रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म पर बनी नई रेनो डस्टर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह मजबूत और प्रभावशाली होने के साथ-साथ फ्यूचर-रैडी भी है। इसके एसयूवी प्रर्योशन की बात करें तो सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ अप्रोच एवं डिपार्चर एंगल और हाई ग्राउंड क्लीयरेन्स इसकी ऑफ रोडिंग क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं, साथ ही रोज़मर्रा में इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक भी बनाते हैं।
इस अवसर पर रेनो इंडिया के सीएफओ अरविंदो डे एवं जीएम आभास कुमार सिन्हा ने बताया कि ने कहा नई रेनो डस्टर अपने दमदार परफोर्मेन्स, ज़बरदस्त मजबूती के चलते भारतीय उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरी उतरती है, उनके लिए रोज़ाना की राईड को बेहद आसान बना देती है।