एक्शन टेसा का मेगा कारपेंटर्स मीट, कारीगरों को मिला सम्मान और नई तकनीकों की जानकारी

Share This News

धनबाद में इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों की अग्रणी कंपनी एक्शन टेसा द्वारा भव्य मेगा कारपेंटर्स मीट का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम द मिस्टेक गार्डन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कारपेंटर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और कंपनी के अधिकारी शामिल हुए।कार्यक्रम में बीएम आनन्द प्रभात, धनबाद हेड निशांत, आदित्य रंजन सहित बिहार और झारखंड की पूरी टीम ने उपस्थित कारपेंटर्स भाइयों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके आनंद प्रभात ने कहा कि देशभर में घरों और व्यवसायों को सुंदर और उपयोगी बनाने में कारपेंटर्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। इस मेगा मीट के माध्यम से कंपनी ने न केवल कारीगरों के योगदान को सम्मानित किया, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीकों और नए डिज़ाइन ट्रेंड्स की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में उभरती टेक्नोलॉजी और इनोवेटिव वुडवर्किंग तकनीकों पर भी चर्चा की गई, जिससे कारपेंटर्स को अपने कौशल को और बेहतर बनाने का अवसर मिला।कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने वीडियो संदेश के जरिए कारपेंटर्स के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि कारपेंटर्स इंजीनियर्ड वुड इंडस्ट्री की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत व रचनात्मकता ही इस उद्योग को आगे बढ़ाती है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘टेसा-सलाम’ पहल रही, जिसका उद्देश्य कारपेंटर्स को सम्मान देना और उनके कार्य को पहचान दिलाना है। यह पहल कंपनी के ब्रांड दर्शन कोई नहीं ऐसा के अनुरूप है, जो गुणवत्ता और उत्कृष्टता पर जोर देती है।

पिछले एक दशक से एक्शन टेसा इस तरह के आयोजनों के जरिए कारपेंटर्स से जुड़कर उन्हें प्रशिक्षण और नई जानकारी प्रदान कर रही है, जिससे उद्योग और कारीगरों के बीच संबंध और भी मजबूत हो रहे हैं।

यह आयोजन न केवल सम्मान का मंच बना, बल्कि कारपेंटर्स के लिए सीखने और आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ।

Leave a comment