उप विकास आयुक्त ने किया एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ

Share This News

14 वर्ष से अधिक व 15 वर्ष से कम आयु की 31000 बच्चियों को टीका लगाने का लक्ष्य

सदर अस्पताल व 8 सीएचसी में 29 जून तक निःशुल्क टीकाकरण

उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने आज सदर अस्पताल के नवनिर्मित एमएनसीयू में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) संक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

अभियान का शुभारंभ करने के बाद उन्होंने बताया कि एचपीवी टीकाकरण एक ‘कैंसर-निवारक’ वैक्सीन है, जो वायरस के संक्रमण को होने से पहले ही रोकता है। इसमें जिले की 14 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष से कम आयु की लगभग 31000 बच्चियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। सदर अस्पताल तथा सभी 8 सीएचसी में 29 जून तक निःशुल्क टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने इस आयु वर्ग की बच्चियों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण टीका है, जो ह्यूमन पैपिलोमा वायरस से बचाव करता है। यह वायरस सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। टीका लगवाने के लिए यू-विन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना है। तत्पश्चात टीका लेने के लिए सदर अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आना है।

मौके पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद, डॉ रोहित गौतम, डीपीएम श्रीमती प्रतिमा कुमारी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

Leave a comment